कोविड-19: एशिया में बढ़ते मामलों के बीच भारत में स्थिति नियंत्रण में

Aisa me Covid Covid-2019 virus collage Asia map and seal stamps. Red round lockdown scratched seal. Vector covid pathogen items are united into collage Asia map. Vector collage for outbreak,

कोविड-19: एशिया में बढ़ते मामलों के बीच भारत में स्थिति नियंत्रण में

20 मई 2025 | नई दिल्ली_

हाल ही में दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देशों में कोविड-19 मामलों में वृद्धि देखी गई है। सिंगापुर और हांगकांग में संक्रमण दर तेजी से बढ़ रही है, जिससे भारत में भी सतर्कता बढ़ गई है।

भारत में 12 मई 2025 के बाद से **164 नए कोविड-19 मामले** दर्ज किए गए हैं। इनमें से **केरल में 69, महाराष्ट्र में 44 और तमिलनाडु में 34 मामले** सामने आए हैं। अन्य राज्यों में कर्नाटक (8), गुजरात (6), दिल्ली (3), हरियाणा, राजस्थान और सिक्किम में 1-1 मामला दर्ज किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार,भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 257 है, जो देश की विशाल जनसंख्या को देखते हुए काफी कम है। इनमें से अधिकांश मामले हल्के हैं और अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ी है।

हालांकि, केंद्र सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यक कदम उठा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि JN.1 वेरिएंट, जो ओमिक्रॉन BA.2.86 का एक उपवंश है, इस वृद्धि के पीछे मुख्य कारण हो सकता हैi

मुंबई के KEM अस्पताल में दो कोविड ने चिंता बढ़ा दी है, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ये मौतें कोरोना वायरस के कारण नहीं, बल्कि अन्य सह-रुग्णताओं (co-morbidities) के कारण हुई हैंi

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क पहनना, हाथ धोना और भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचना अब भी प्रभावी उपाय हैं।

_रिपोर्ट: thehind24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *