अकलतरा में स्कूटी व बाइक में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना से स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई और घायल को मां कर्मा एंबुलेंस अकलतरा की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उसे सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। इस घटना में बाइक सवार मौके से फरार हो गया घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के सिंघानिया पेट्रोल पंप सीसीआई चौक के पास अंकुर ट्रेड्स के सामने की है।

मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा बैंड बाजा पार्टी के संचालक आज दोपहर लगभग 12 से 1 बजे मिनिमाता से अकलतरा की ओर अपनी स्कूटी से आ रहा था। इसी दौरान सीसीआई चौक के पास सामने से आ रही स्कूटी बाईक से भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना से स्कूटी में सवार अकलतरा निवासी के सिर व कंधे पर गंभीर चोटें आई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही यहां लोगों की भीड़ लग गई वही चौंक पर पदस्थ ट्रॉफिक पुलिस का जवान ने इसकी सूचना एबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी अकलतरा पहुंचाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया
इस दौरान ट्रैफिक पुलिस में आरक्षक 397 जीतेन्द्र कुमार चेलसे एवं निजी एम्बुलेंस संचालक पारस साहू का अहम योगदान रहा है। खबर लिखे जाने तक बैंड बाजा पार्टी संचालक का नाम पता नहीं चल पाया है।