बिलासपुर में प्राइवेट संस्थान में काम करने वाला मैनेजर 5 लाख 68 हजार रुपए की उठाईगिरी का शिकार हो गया। मैनेजर बैंक से पैसे निकालकर जा रहा था। रास्ते में वह जूस पीने के लिए रूका। तभी वहां बाइक सवार दो युवक आए और उसके कपड़े में कीड़े होने का झांसा दिया। मैनेजर ने जैसे ही अपना बैग उतार कर कीड़े में उलझा, तब तक बाइक सवार बदमाश उसका बैग उठाकर भाग निकले।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस की माने तो जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे
पूरा मामला व्यापार विहार स्थित राधेश्याम इंटरप्राइजेस में विक्की पैगवार मैनेजर हैं। वह संस्थान के बाहरी लेनदेन और बैंक संबंधित काम देखता है। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे मैनेजर विक्की सेंट्रल बैंक में रुपए निकालने गया था। बैंक से उसने चार लाख रुपए निकलवाए। इसके बाद वह तितली चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक गया। वहां भी उसने एक लाख 68 हजार रुपए निकलवाया। रुपयों को बैग में रखकर वह सिरगिट्टी तरफ जाने के लिए निकला था।