ग्राम पंचायत पुरेना में आयोजित अखण्ड नवधा रामायण के तीसरे दिन रामचरित मानस ज्ञान यज्ञ कथा रसपान में पहुचे बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद शर्मा ने कहा कि राम और रामायण जीवन के आधार है, राम नाम के जाप से ही मनुष्य के सारे कष्ट दूर हो जाते है।
कार्तिक के महीने में क्षेत्र भक्ति का माहौल रहता है, कही गीता भागवत तो कही अखण्ड नवधा रामायण ज्ञान यज्ञ का आयोजन होता है, इसी क्रम में ग्राम पंचायत ग्राम पुरेना में भी हर साल की भांति इस साल भी अखण्ड नवधा रामायण ज्ञान यज्ञ का आयोजन हो रहा है, जिसमे बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद शर्मा व्यक्तिगत पहुचकर शामिल हुये एवम कथा का रसपान किया।
अखंड नवधा रामायण में ज्ञान मानस यज्ञ में अंचल के प्रख्यात टीकाकारों द्वारा भी श्री तुलसी कृत रामचरित मानस के दोहा एवम चौपाईयो पर आधारित गुड़ रहस्यों को सहज सरल रूप से श्रोताओं को बताया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम में उनके साथ पं अनिल शर्मा, पं सुनील शर्मा, पूर्व सरपंच नाथराम यादव, रूपेश पांडेय, कुमार यादव, पुरुषोत्तम सिंह, बोधन सिंह कंवर, अंतराम साहू, रामदुलारी कैवर्तय, देवचरणं सिंह कंवर, राधेश्याम कश्यप, रविशंकर कंवर, रामेश्वर केवट एवम भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
