भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अकलतरा नगर मंडल के द्वारा देश के महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ सांसद अधीर रंजन चौधरी के द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सांसद अधीर रंजन चौधरी का पुतला दहन किया गया भारतीय जनता पार्टी अकलतरा नगर मंडल अध्यक्ष कमल केडिया ने कहा कि जो पार्टी देश के महिला राष्ट्रपति के खिलाफ टिप्पणी कर सकते हैं महिलाओं के प्रति उनके मानसिकता दर्शाती है नगर पालिका अध्यक्ष शांति भारते ने कहा की देश के महिला राष्ट्रपति के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले उस देश में रहने का अधिकार नहीं है जो महिलाओं की सम्मान नहीं करते उसे देश में नहीं रहना चाहिए युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष पिन्टू बरेठ ने कहा कि कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने देश की राष्ट्रपति का जो अपमान किया है वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आज जो पार्टी देश की गरीब आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान कर सकती है इनकी सोच महिलाओं के प्रति कितनी गंदी है यह दर्शाती है इसके बावजूद कांग्रेस के बड़े नेता मौन है अगर उनके मन में महिलाओं के प्रति सम्मान है तो उन्हें देश के सामने माफी मांगना चाहिए कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल दुबे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रजनी साहू, नंद चौधरी,उमाकांत भारते, सत्यभामा वैष्णव,लता सिन्हा, पार्षद सुनीता सिंह, गनेशी बंजारे,नवनीता कवर,अंजुबाला बघेल, गौरी रानी गुईन,सुनील सिंह,कान्हा अग्रवाल ,सूर्यकांत नामदेव,दीपक नागदेव,शिव गौधरिया,छोटे लाल यादव,शिवम कैवर्त्य, घनश्याम राजवाड़े,विपुल केडिया, राजेस्वर गोड़, रेशु तिवारी,मयक साहू, गोपाल अहीर,एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
