12 July 2022: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज सुबह 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जायेगी। आज शाम 4 बजकर 59 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज का पूरा दिन पार करके देर रात 2 बजकर 22 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शिव शयनोत्सव है।
विशेषः- मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा का विशेष महत्व है।
आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार का व्रत रहें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।
शुभ मुहूर्त
त्रयोदशी तिथि – आज सुबह 7 बजकर 47 मिनट तक
ब्रह्म योग – शाम 4 बजकर 59 मिनट तक
मूल नक्षत्र – रात 2 बजकर 22 मिनट तक
दिशाशूलः- आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से गुड़ खाकर जायें।
12 जुलाई के अशुभ मुहूर्त
राहुकाल-दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक