8 July 2022: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 6 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजे तक शिव योग रहेगा। उसके बाद अगले दिन सुबह 6 बजकर 48 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 14 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। उसके बाद स्वाती नक्षत्र लग जायेगा।
विशेषः- आज के दिन शाम के समय घर के ईशान कोण या मन्दिर में गाय के घी का दीपक जलाने से धन प्राप्ति के योग बढ़ते हैं।
आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी है। चित्रा नक्षत्र है। आज लोग गुप्त नवरात्रि का व्रत रखकर माता दुर्गा जी की पूजा करते हैं। आज बहुत पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी को प्रसन्न करने का पावन व्रत भी है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज सत्यनारायण कथा करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में दुर्गा जी का दर्शन करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें।हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का रोग निवारण हेतु आज बहुत महत्व है।
तिथि स्वामीः- नवमी तिथि की स्वामिनी माँ दुर्गा जी हैं। तथा दशमी तिथि के स्वामी यमराज जी है।
राहुकालः- आज का राहु काल 10:41:00 से 12:25:00 तक
तिथि का महत्वः- इस तिथि में लौंकी नही खाना चाहिए यह तिथि रिक्ता तिथि है और इस तिथि में मांगलिक कार्य करना वर्जित है ।
दिशाशूलः- शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए तथा ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दही खा कर निकलें।