6 July 2022: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज शाम 7 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 12 मिनट तक वरीयान योग रहेगा, उसके बाद परिघ योग लग जायेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 44 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जायेगा।
विशेषः- बुधवार के दिन गणेश भगवान की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। आज के दिन शरीर पर तेल लगाने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
विजय मुहूर्त 02:27 pm से 03:19 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:17 pm से 06:35 pm तक
दिशाशूलः- बुधवार को उत्तर दिशा में जाना अशुभ होता है यदि आवश्यक हो तो घर से धनियां या तेल खाकर निकलें।
राहुकाल का समय दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।