04 July 2022: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 6 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा, उसके बाद व्यतिपात योग लग जायेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 44 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र लग जायेगा।
आज सोमवार का पावन व्रत रहें। आज दुर्गा जी की उपासना के साथ भगवान शिव जी की पूजा भी करें। आज सोमवार का व्रत रहें। माता दुर्गा की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। शिवपुराण के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।
दिशाशूलः– आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें।
राहुकाल का समय प्रातःकाल07:30 बजे से 09 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।