29 जून को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अमावस्या और बुधवार का दिन है। अमावस्या सुबह 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जायेगी। सुबह 8 बजकर 50 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा, उसके बाद ध्रुव योग लग जायेगा। साथ ही रात 10 बजकर 9 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्नान दान की अमावस्या है।
दिशाशूलः- बुधवार को उत्तर दिशा में जाना अशुभ होता है यदि आवश्यक हो तो घर से धनियां या तेल खाकर निकलें।
विशेषः- बुधवार के दिन गणेश भगवान की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। आज के दिन शरीर पर तेल लगाने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
तिथि का महत्वः- इस तिथि में कांसे के पात्र में भोजन करना मना है। यह तिथि पितृ कार्य और शल्य क्रिया के लिए शुभ है
शुभ मुहूर्त
अमावस्या: सुबह 8 बजकर 22 मिनट तक
प्रतिपदा तिथि: सुबह 8 बजकर 23 मिनट से शुरू
वृद्धि योग: सुबह 8 बजकर 50 मिनट तक
ध्रुव योग: सुबह 8 बजकर 51 मिनट से शुरू
राहुकाल का समय दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें