प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए पढ़े क्या कहता है आज का पंचाग ।।
Thehind24@ Panchang 28 June 2022: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दर्शी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्दर्शी तिथि आज सुबह 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगी उसके बाद अमावस्या लग जायेगी। आज सुबह 7 बजकर 48 मिनट से वृद्धि योग लग जायेगा जो अगले दिन सुबह 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 5 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्राद्ध की अमावस्या है l
आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से गुड़ खाकर जायें
पढ़े आज क्या करना हो होगा शुभ :
आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार का व्रत रहें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।
राहुकालः- आज का राहुकाल 03:53:00P.M से 05:38:00P.M तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 5:25 बजे
सूर्यास्त- शाम 7:22 बजे
शुभ मुहूर्त
चतुर्दर्शी तिथि – आज सुबह 5 बजकर 53 मिनट तक
वृद्धि योग – आज सुबह 7 बजकर 48 मिनट से अगले दिन सुबह 8 बजकर 50 मिनट तक
मृगशिरा नक्षत्र – आज शाम 7 बजकर 5 मिनट तक