ताजा-खबरें देश-दुनिया धर्म-अध्‍यात्‍म-वास्‍तु

18 साल बाद फिर मेष और तुला में राहु-केतु , बड़े राजनीतिक बदलाव और महँगाई बढ़ने के बन रहे योग

अप्रैल में राहु-केतु के राशि बदलने से अब लोगों के जॉब और बिजनेस में बदलाव होने लगेंगे। इन ग्रहों के कारण होने वाले बदलाव बड़े और महत्वपूर्ण होते हैं। इनका असर आने वाले डेढ़ महीनों तक रहेगा। राहु के कारण कई लोगों की सेहत में भी सुधार होने लगेगा। इन दोनों ग्रहों की स्थिति सभी राशियों की ओर संकेत कर रही है कि रोजमर्रा के कामों में बहुत सावधानी रखनी होगी। नई योजनाएं बनेंगी और उन पर काम शुरू तो होगा। लेकिन कुछ रुकावटें भी आने की आशंका है।

18 साल बाद फिर मेष और तुला में राहु-केतु
18 साल बाद राहु-केतु फिर से मेष और तुला राशि में आए हैं। ये दोनों ग्रह एक राशि में 18 माह गोचर करते हैं। यह हमेशा वक्री होते हैं। इससे 18 साल पहले 2003-04 में यह दोनों ग्रह मेष एवं तुला राशि में रहे थे। ज्योतिषियों के अनुसार दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों के साथ ही देश-दुनिया पर भी पड़ेगा। बताते कि मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। ज्योतिष में मंगल और राहु आपस में शत्रु हैं। वहीं, तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और केतु के साथ शुक्र की दुश्मनी नहीं है।

बड़े राजनीतिक बदलाव और महंगाई बढ़ने के योग
राहु के अधिदेवता काल है और प्रत्याधि देवता सर्प, है
राहु के मेष राशि में जाने से दुर्घटनाएं बढ़ने और प्राकृतिक आपदाओं की आशंका रहेगी। बड़े राजनीतिक बदलाव होंगे। मंहगाई रहेगी। तनाव बढ़ेगा। झूठी खबरें फैलेंगी। गर्मी ज्यादा और बारिश कम होने का अंदेशा है। बीमारियां बढ़ने और फसलें भी खराब होने की आशंका है।

राहु-केतु : स्थान परिवर्तन और धन लाभ
राहु-केतु के कारण लोगों के कामकाज और रहने की जगह में बदलाव होता है। इन ग्रहों के कारण स्थान परिवर्तन और धन लाभ भी होता है। राहु के शुभ प्रभाव से बुद्धि तेज होती है, लेकिन अशुभ प्रभाव से कंफ्यूजन होता है। बुद्धि से खेलना यानी योजनाएं और कूटनीति बनाने का काम भी राहु के कारण होता है। ये ग्रह राजनीति करवाता है।

देश की सीमाओं पर भी राहु का प्रभाव होता है। इसलिए देश की सीमाओं से जुड़े बदलाव भी इस ग्रह की वजह से होते हैं। केतु के कारण हिम्मत वाले काम होते हैं। केतु की वजह से ही घर-परिवार में अधिकारों और संपत्ति को लेकर संघर्ष की स्थिति भी बन सकती है।

मेष राशि में राहु: कामकाज में अचानक बदलाव
मेष राशि में राहु के आने से अचानक कामकाज के तरीकों में बदलाव होता है। विवाद होते हैं। लोगों में आक्रामकता बढ़ेगी। लोग कूटनीति और षडयंत्र बनाएंगे। राहु के प्रभाव से भ्रम ज्यादा होगा। भ्रम की वजह से दुर्घटनाएं होंगी। विवाद और तनाव के हालात भी बनेंगे।

राहु के कारण राजनीति से जुड़े लोगों के जीवन में बड़े बदलाव जरूर होते हैं। इस क्षेत्र से जुड़े लोग किसी षडयंत्र का भी शिकार हो सकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों को संभलकर रहना होगा। राहु की वजह से सभी राशि वालों के खानपान में बदलाव होगा। जिससे कुछ लोगों को पेट संबंधी बीमारियों से राहत मिल सकती है वहीं कुछ लोगों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। ज्योतिषाचार्य -पवन शर्मा (काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी)

Leave a Reply

Please log in using one of these methods to post your comment:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out /  Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  Change )

Connecting to %s

%d bloggers like this: