भाजपा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत की मौजूदगी में शनिवार को जांजगीर चांपा के भाजपा के 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।
सभी कार्यक्रर्ताओं को चरणदास महंत ने कांग्रेस पार्टी की सदस्ता दिलाई है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस के आने के बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है।