पंंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य के फिर एक बड़ी घोषणा की है। अब राज्य के लोगों को घर बैठे राशन मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों को घर-घर राशन पहुंचाएगी। हम पंजाब में 75 साल पुराना सिस्टम बदलेंगे। सरकार के सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान अब तक कई घोषणाएं कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी के कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घोषणा का स्वागत किया है और इसे ऐतिहासिक कदम करार दिया है।
