रायपुर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। लगातार दूसरे दिन बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है। इस बार पंडरी इलाके की दुबे कॉलोनी से जुआरियों को पकड़ा गया है। इसमें भारतीय जनता पार्टी BJP का एक नेता भी शामिल हैं। नेजा जी के अलावा पुलिस ने 9 और युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1 लाख 5 हजार 200 रुपए कैश और ताश की गड्डियां मिली हैं।
आपको बतादे कि इस कांड में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष नवीन वर्मा शामिल था। अपने साथियों के साथ जुए के अड्डे पर नवीन भी दांव लगाने पहुंचा था मगर पुलिस ने पकड़ लिया। इसके कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। गिरफ्तार हुए इन युवकों से पुलिस बाकी के जुआरियों की जानकारी ले रही है।
