बसवराज एस बोम्मई कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे। कर्नाटक भाजपा विधायक दल ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में बोम्मई को चुन लिया है। बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी बेंगलुरु पहुंच चुके हैं। कर्नाटक के मंत्री बसवराज बोम्मई और अन्य भाजपा विधायक बेंगलुरु के गेस्ट हाउस पहुंचे हैं, जहां राज्य के केंद्रीय मंत्री और पार्टी पर्यवेक्षक, जी किशन रेड्डी और धर्मेंद्र प्रधान ठहरे हुए हैं।
हमने सर्वसम्मति से बसवराज बोम्मई को विधायक दल का नेता चुना, हम सब बहुत खुश हैं: कर्नाटक के कार्यवाहक मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा pic.twitter.com/D2tFd4q4p7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2021
साभार :- नईदुनिया न्यूज़