वास्तु शास्त्र में इन चीजों का रखें ख्याल
घर की उत्तर पूर्वी दिशा कुबेर का स्थान होता है। लोग इस दिशा में स्टोर रूम बना देते हैं या फिर भारी मशीनरी एवं जूते-चप्पल या गंदी चीजें रख देते हैं। ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए उत्तर पूर्वी दिशा में ऐसी कोई भी वस्तु रखने से परहेज करना जरुरी है।
वास्तु के अनुसार, उत्तर पूर्वी दिशा में कुबेर की चौकी रखना बहुत शुभ माना गया है। इस दिशा में तिजोरी भी रखी जा सकती है। इसके अलावा धन के आगमन के लिए इस दिशा को खाली रखना सही माना जाता है।
वास्तु के मुताबिक, उत्तर पूर्वी दिशा में कई बार बिल्डिंग की बड़ी परछाई पड़ना भी एक मुश्किल का कारण बन जाता है। इसलिए उत्तर पूर्वी दिशा को जितना स्वच्छ रखा जाए उतना ही बेहतर होता है।
वास्तु के नियम के अनुसार उत्तर पूर्वी दिशा में पूजा घर बनाना चाहिए या फिर इसे खाली रखना चाहिए। अक्सर कई लोग उत्तर पूर्वी दिशा में सीढ़ियां बनवा देते है और ये धन कि हानी का बड़ा कारण होता है, और ऐसा करने से घर में दोष होता है।