राहुल गांधी की ओर से जारी किए श्वेत पत्र को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। संबित पात्रा ने कहा कि मोदी सरकार को सलाह देने से पहले राहुल कांग्रेस शासित प्रदेशों में जाकर वैक्सीनेशन का जायजा लें। उन्होंने कहा कि पंजाब में हुए वैक्सीन घोटाले पर राहुल चुप क्यों हैं?
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके व्हाइट पेपर की बात की और अड़ंगा लगाने का काम किया है। कोरोना की लड़ाई में जब भी निर्णायक मोड़ आए राहुल गांधी और कांग्रेस ने राजनीति करने का प्रयास किया। राहुल गांधी ने इस लड़ाई को पटरी से उतारने के लिए अथक परिश्रम किया है: संबित पात्रा, BJP
सेकेंड वेव कांग्रेस शासित राज्य से शुरू हुआ। कांग्रेस शासित राज्यों में इसका सबसे ज्यादा असर पड़ा और सर्वाधिक मामले आए। सबसे ज्यादा मौतें कांग्रेस शासित राज्यों में हुईं। कांग्रेस शासित राज्यों ने कोवैक्सीन को लेकर इनकार किया और वहां सर्वाधिक मृत्यु दर रही: संबित पात्रा