कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने एक बार फिर पार्टी को बड़ी नसीहत दी है और आईना दिखाते हुए कलह और देश के राजनीतिक हालात पर बयान दिया है। कपिल सिब्बल ने साफ कहा कि खाली जगह को कांग्रेस भर सकती है। लेकिन उसके लिए पार्टी को कई स्तरों पर काम करना होगा। सबसे पहले पार्टी को दिखाना होगा कि वह एक्टिव है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि आज भारत को फिर से उठ खड़ी होने वाली कांग्रेस की जरूरत है। मीडिया से बातचीत के दौरान सिब्बल ने कहा कि पुनरुत्थानवादी कांग्रेस की जरूरत है। लेकिन अभी पार्टी को समय के साथ एक्टिव और सार्थक रूप से काम दिखाना होगा। इस दौरान उन्होंने पार्टी को 4 सलाह दी हैं। उनका मानना है कि पार्टी को संगठनात्मक चुनाव कराने, राज्य स्तर पर सुधार और अपनी सक्रियता को दिखाना होगा।
कपिल सिब्बल की कांग्रेस पार्टी को 4 सलाह…
- कांग्रेस में अनुभवी और युवा नेताओं के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है।
- देश कांग्रेस को फिर से देखना चाहता है, लेकिन पार्टी को यह दिखाना होगा कि वह एक्टिव है।
- संगठन के चुनाव जल्द हों, राज्य स्तरों पर बदलाव की जरूरत है।
- देश में राजनीतिक विकल्प का अभाव है। मजबूत और विश्वसनीय विपक्ष की जरूरत है।